इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 38 मरीजों की आंखों की जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वर्षा वर्मा के नेतृत्व में आधुनिक मशीनों के माध्यम से यह जांच संपन्न हुई। जांच के दौरान मरीजों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया।