शिवपुरी: भक्ति महिमा: सिरसौद गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में शुक्रवार दोपहर धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा प्रारंभ होने से पहले गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा रामराजा मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ चल रही थीं।