टांडा: थाना टांडा क्षेत्र में जहर देकर विवाहिता की हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tanda, Rampur | Mar 30, 2026 थाना टांडा पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर हत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिशन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस ने परशुपुरा तिराहे से घटना में वांछित तीन आरोपी पति सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।