कांके: रांची स्थित एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर तेज आंधी और बारिश की वजह से गिरा पेड़, आवागमन हुआ बाधित
Kanke, Ranchi | Mar 18, 2024 रांची एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर तेज आंधी और बारिश की वजह से एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने की वजह से एयरपोर्ट पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं गनीमत रही कि विशाल पेड़ गिरने से किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने की कोशिश की जा रही है