कांके: कांके स्थित राजकीय +2 उच्च विद्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त पीठासीन और मतदान पदाधिकारियों की हुई ट्रेनिंग
Kanke, Ranchi | Mar 18, 2024 कांके स्थित राजकीय +2 उच्च विद्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त पीठासीन और मतदान पदाधिकारियों की।ट्रेनिंग हुई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से सभी को अवगत कराया गया। मौके पर EVM और VV पैट का प्रदर्शन किया गया और पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान बूथों का संचालन और मतदान प्रक्रिया पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।