सुल्तानगंज: तेज रफ्तार कार का कहर: छात्रा की मौत के बाद महेशी चौक पर ढाई घंटे तक लगा जाम
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर में घायल हुई छात्रा करुणा कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने भागलपुर सुल्तानगंज एन एच 80 मुख्य मार्ग के महेशी सड़क को जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना क