माधौगढ़: रूपापुर गांव में समर सेवल सरकारी हैड पंप में डाली गई, लोग परेशान
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रूपापुर गांव निवासी ग्रामीणों ने 27 अगस्त की शाम को एक शिकायती पत्र एसडीएम को दिया है,दिन शुक्रवार 8 बजे उन्होंने जानकारी दी कि गांव में एक सरकारी हैड पंप लगा हुआ है,जिससे सभी पानी भरते थे,कुछ लोगों के द्वारा हैडपंप में समर सेवल डाल ली गई है,जिसकी वजह से सब परेशान हो रहे है,अब पानी भरने के लिए दूरदराज जाना पड़ता है।