फतेेहपुर: फतेहपुर में भव्य समारोह, AI वर्कशॉप बनी आकर्षण का केंद्र, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह
बाराबंकी के फतेहपुर में बाबा मैरिज लॉन में आचार्य श्री चंद्र देव इंटर कॉलेज द्वारा भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।