शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड कार्यालय पहुंचे वारसावाद गांव के एक अधेड़ गर्मी से हुए बेहोश
शंभूगंज प्रखंड कार्यालय पहुंचे वारसावाद गांव के अधेड़ चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे की है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद फिर उसे होश में लाने की काफी प्रयास किया गया। तब जाकर एक घंटे बाद उसे होश आया। फिर पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।