पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर गांव के अग्निवीर मनीष कुमार की कारगिल में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मौत के बाद गांव में शव आज 16मार्च सोमवार करीब 10 बजे पहुंचते ही शोक के साथ-साथ सरकार से मदद की मांग भी तेज हो गई है। शहीद के परिजनों और ग्रामीणों ने राज्य व केंद्र सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।