इंदौर: बाइक सवार पर गिरा पेड़, हेलमेट से बची जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Indore, Indore | Apr 17, 2026 एडिशनल डीसीपी ने शुक्रवार 2 बजे बताया की इंदौर के नवलखा क्षेत्र के प्रकाश नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर अचानक पेड़ गिर पड़ा। घटना इतनी अचानक हुई कि युवक संभल भी नहीं पाया और सीधे पेड़ की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है