गोपालगंज: शहर के कालेज रोड पर वाहन पार्किंग विवाद में मारपीट, युवक घायल, उग्र लोगों ने मैजिक गाड़ी का शीशा तोड़ा
शहर के कालेज रोड में वाहन पार्क करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मैजिक गाड़ी चालक ने युवक पर डंडे से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। वहीं उग्र लोगों ने मैजिक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।