उच्चैन: भरतपुर: आज 2 घंटे बंद रहेगी बिजली, मोतीझील जीएसएस पर मरम्मत कार्य
भरतपुर में 132 केवी मोतीझील सबस्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार 26 जून को सुबह 8 से 10 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान 33 केवी अजान व 33 केवी उच्चैन फीडर बंद रहेंगे। कनिष्ठ अभियंता ज्योति शर्मा ने बताया कि शटडाउन से तुहिया, सोगर, अजान, मोरोली, कुम्हां, खरेरा व उच्चैन जीएसएस से जुड़े फीडर पर बिजली आपूर्ति बंदरहेगी।