हिसुआ: हिसुआ इंटर विद्यालय परिसर में पत्रकार एकादश ने प्रशासन को हराया, सुपर ओवर में 10 रनों से जीता मैच
Hisua, Nawada | Feb 1, 2026 हिसुआ में रविवार को पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच में सुपर ओवर में 10 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला नगर के नरहट रोड स्थित इंटर विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था। मैच में दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले खेले, जिसमें एक-एक मैच जीतकर स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया।