बांसवाड़ा: आंबा पाड़ा गांव में जमीन विवाद में रिश्तेदार ने बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या की, शव का पोस्टमार्टम कर सौंपा गया
दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के समय आरोपी कथित रूप से शराब के नशे में था और उसने नरेंद्र पटेल के पेट में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया।आंबापुरा थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।