समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में *उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार* की अध्यक्षता में *जिला सड़क सुरक्षा समिति* की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में *सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन* की समीक्षा करना था।