मेदिनीनगर (डालटनगंज): बांस विवाद में चली टांगी, होमगार्ड जवान समेत तीन घायल, गंभीर हालत में मेदिनीनगर भेजे गए
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकोरिया गांव में गुरुवार की देर शाम में होमगार्ड के जवान अजय कुमार यादव और उसके पिता राजदेव यादव तथा जवान की पत्नी को टांगी से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। घटना गुरुवार की शाम 6:30 बजे के करीब हुई है। सतबरवा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल गृह रक्षक के जवान और उसके पिता के आवेदन के आधार पर मामला पंजीकृ