दुधि: झारोखुर्द गांव में घर में काम करते समय बुजुर्ग महिला की मौत, मुंह से झाग निकलने पर विषैले जंतु के काटने की आशंका
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में सोमवार की देर रात में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वह घर में काम कर रही थी तभी अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं।महिला के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।मृतका की पहचान 60 वर्षीय कमला देवी पत्नी रामध्यान कुशवाहा निवासी झारोखुर्द के रूप में हुई है।