अरघटमऊ गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब कई दिनों से लापता चल रहे व्यक्ति का शव कुएं में उतराता मिला। घटना अजनर थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैयादीन उर्फ कट्टू (45 वर्ष) पुत्र अमन सिंह यादव, निवासी ग्राम अरघटमऊ, बीते 22 फरवरी से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।शव आज कुएं में उतराता मिला।