खुरई: शहरी थाना पुलिस ने सागर की ओर से आ रही कार से 15 पेटी देशी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Khurai, Sagar | May 12, 2026 मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सागर की ओर से लाल रंग की आई20 कार से बड़ी मात्रा में देशी शराब अवैध रूप से लाई जा रही है, पुलिस टीम ने सागर रोड पर घेराबंदी कर कार को रोका तो 15 पेटी देशी शराब निकली, खुरई के अब्दुल हमीद वार्ड निवासी दो युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज किया गया