मैनपुरी: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक रोहन पी कनय रहे उपस्थित
आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद मैनपुरी के प्रांगण में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रोहन पी कनय (आई.पी.एस.), पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष जांच, लखनऊ रहे।