हज़ारीबाग: रांची में आजसू महिला शक्ति का महासम्मेलन! हजारीबाग से हजारों महिलाएं होंगी रवाना
4 जुलाई को रांची के ताना भगत इंडोर स्टेडियम में होने वाले आजसू महिला अधिवेशन के लिए हजारीबाग से हजारों महिला कार्यकर्ता रवाना होंगी। परिषद भवन में हुई बैठक में महिला सुरक्षा, अधिकार, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने राज्य सरकार पर महिलाओं से जुड़े चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।