बहराइच: अकेलवा के पास बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में ई-रिक्शा चालक की हुई मौत
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अकेलवा के पास ई-रिक्शा को बस ने ठोकर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।