कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार 12 बजे जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की बैठक हुई जिसमें सपा कांग्रेस ने एसआईआर ड्राफ्ट सूची में गंभीर खामियों का मुद्दा उठाया। दलों का कहना था कि कई मतदाताओं के नाम गलत दर्ज किए गए हैं। कुछ मामलों में मतदाताओं के नाम अलग अलग स्थान पर पहुंच गए है।