कहरा: अमाहा पिपरा-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का विस्तार, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, अब त्रिवेणीगंज तक चलेगी
रेलवे बोर्ड ने अमहा पिपरा – सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 75249/75250) को अब त्रिवेणीगंज स्टेशन तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला त्रिवेणीगंज और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे अब लोग सीधे सहरसा और समस्तीपुर मंडल के कई हिस्सों तक रेल सेवा का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।