पूर्णिया पूर्व: कसबा पुलिस ने दवा दुकान पर की छापेमारी, भारी मात्रा में नशीली दवा की गई ज़ब्त
Purnea East, Purnia | Apr 29, 2026
पूर्णिया जिले में मंगलवार देर शाम कसबा पुलिस ने दवा दुकान पर छापेमारी की। जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन वाला कफ सिरप और नशे में इस्तेमाल होने वाली टेबलेट मिली है। मेडिसिन शॉप की आड़ में संचालक मनमाने कीमत पर कफ सिरप और टेबलेट बेचता था। बताया जा रहा कि कसबा पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़बनैली बाजार स्थित एक दवा दुकान से कफ सिरप बेची जा रही है।