पत्थलगांव: बटुराबहार में पारिवारिक विवाद के दौरान देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बटुराबहार गांव में पारिवारिक विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अनु कुमारी के ससुर अक्साय डोम और देवर गुरबारु उर्फ जूदेव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची अनु कुमारी पर आरोपी देवर ने गुस्से में आकर लकड़ी काटने वाली लोहे की दौली से ताबड़तोड़ हमला