झालरापाटन: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, एक फरार, झालावाड़ एसपी ने किया खुलासा
झालावाड़ पुलिस ने फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे इस सफलता की जानकारी दी।