मुज़फ्फरनगर: मीनाक्षी चौक बना चर्चा का केंद्र, CM योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मीट शॉप बंद, दुकानों के बाहर पुलिस तैनात
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर मीनाक्षी चौक चर्चा का केंद्र बना रहा। प्रशासन ने क्षेत्र की सभी मीट की दुकानों को बंद करा दिया और पोस्टर तक कपड़े से ढकवा दिए। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि सीएम के शहर में रहने तक दुकानें बंद रहेंगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी दुकानों के बाहर तैनात रही।