गुमला: भाई के प्रति ईर्ष्या बनी हत्या की वजह, 14 वर्षीय सगी बहन निकली हत्यारी
Gumla, Gumla | Jun 22, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर जामटोली गांव में सात वर्षीय नवीन कुमार सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की 14 वर्षीय सगी नाबालिग बहन को रविवार को निरुद्ध किया है। पूछताछ में किशोरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेज दिया गया।