वाड्रफनगर: प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह रहीं बंसल न्यूज़ लाइव डिबेट का केंद्र
वाड्रफनगर सोमवार जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित बंसल न्यूज़ के लाइव डिबेट कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह विशेष रूप से चर्चा के केंद्र में रहीं। “विष्णु विश्वास विकास – स्वर्णिम 2 साल” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी।