धनौरा: गजरौला में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा खादर निवासी सायवे आलम पुत्र अब्दुल वाहिद किसी काम से बाइक से बाहर गया था। काम निपटने के बाद व अपने घर आ रहा था जिससे ही वह गांव कर्मललीपुर में पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे 3 से 4 अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सवाये अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।