फुलवरिया: बनिया छापर गांव से युवक लापता, परिवार परेशान, थाने में शिकायत दर्ज
थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव से एक युवक के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। युवक के गायब होने के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल बन गया है। बुधवार की दोपहर 2 बजे मिले जानकारी के अनुसार बनिया छापर गांव निवासी परस राम का 25 वर्षीय पुत्र प्रवेश राम मंगलवार की दोपहर घर पर मौजूद था। इस दौरान वह अचानक कहीं चला गया और देर शाम तक नहीं लौटा।