ग्वालियर गिर्द: क्षत्रिय महासभा का आरोप, बृजराज पवैया के हत्यारों को पुलिस दे रही संरक्षण, किया धरना प्रदर्शन
पिछले दिनों गोला का मंदिर क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में ब्रजराज पवैया की हत्या के मामले में क्षत्रिय महासभा ने SP कार्यालय पर प्रदर्शन किया।इसमें मृतक ब्रजराज पवैया के परिजन भी शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ब्रजराज पवैया के परिवार को डराया धमकाया जा रहा है जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे है इस मामले में दीपा गुर्जर और काके आदि पर हत्या का आरोप है।