धौलपुर: शहर में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता
गुरुवार देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय रबी की फसलें पकाव की स्थिति में हैं, जिससे उन पर संकट गहरा गया है। गुरुवार शाम से ही मौसम में उथल-पुथल देखी जा रही थी। देर रात हल्की बूंदाबांदी के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह में रुक-रुक कर हुई बारिश के