खंडवा नगर: मोहर्रम से पहले खंडवा पुलिस अलर्ट, एसपी अगम जैन ने किया रूट निरीक्षण
अगम जैन के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, शहर के तीनों थाना प्रभारियों तथा यातायात प्रभारी के साथ मोहर्रम पर निकलने वाली सवारियों के निर्धारित मार्गों का भ्रमण किया