एटा: एटा में एएसपी-एडीएम ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण, मिरहची थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के आवागमन की व्यवस्थाएं परखी
एटा में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और एडीएम प्रशासन संगमलाल ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने आज थाना मिरहची क्षेत्र में कांवड़ रूट मार्ग का भ्रमण कर यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।