तुलसीपुर: तस्करी की रोकथाम के लिए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जरवा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने किया संयुक्त गश्त
कोतवाली जरवा की पुलिस टीम द्वारा एसएसबी के जवानों के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान बीपीओ गुरंगनाका क्षेत्र में संचालित किया गया। इसका उद्देश्य मानव तस्करी, मादक पदार्थों एवं स्वापक औषधियों की तस्करी, वन्य जीवों की अवैध तस्करी, जंगलों से हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाना है।