भीलवाड़ा: तिलक नगर में बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल, चालक फरार
भीलवाड़ा शहर के तिलक नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिलक नगर क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ्तार बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उसका साथी घायल हो गया।