भीतरगांव कस्बे में छह दिवसीय श्रीकृष्ण लीला के तीसरे दिन रविवार रात 11 बजे कान्हा की छठी उत्सव के साथ हिंडोला और मृदंगलीला का मंचन किया गया लेकिन इस दौरान आस्था के मंच पर एक बार फिर से अश्लीलता परोसी गई।आस्था के मंच पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आस्था की आड़ में ऐसे प्रयोजनों पर रोक लगाई गई है।