भरनो: कुम्हरो स्थित दुरमी टंगरा में अगहन जतरा का हुआ आयोजन, उमड़ी लोगों की भीड़
Bharno, Gumla | Nov 21, 2024 भरनो प्रखण्ड के एनएन 23 राँची गुमला मुख्य मार्ग के किनारे कुम्हरो स्थित दुरमी टंगरा में जतरा कमिटी के अध्यक्ष जयराम उरांव के नेतृव में गुरुवार की शाम अगहन जतरा का आयोजन किया गया।जहां मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,जतरा समिति के अध्यक्ष जयराम उरांव,पहान दिनेश उरांव,पुजार जगरनाथ उरांव,मुखिया सुकेश उरांव, पंसस बिरसा उरांव,सब इंस्पेक्टर आदि रहे।