महसी: बेलामकन में निकली भव्य गणेश शोभायात्रा, सरयू में हुआ विसर्जन, श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरके
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बेलामकन गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांव की गलियों से होते हुए शोभायात्रा सरयू नदी के किनारे पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। नदी किनारे विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।