पिपरिया: पिपरिया थाना पुलिस ने मुंगेर से एक कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
सोमवार अपराह्न 6 बजे पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक मामले में पिपरिया थाना क्षेत्र के मुरबरिया निवासी सियाचरण यादव के पुत्र कुर्की वारंटी बुधन यादव को कासिम बाजार थाना अंतर्गत उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.