बटियागढ़: रजपुरा थाना पुलिस ने चूना-सगौनी मार्ग पर अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त
रजपुरा पुलिस ने चूना-सगौनी मार्ग पर अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।बताया गया कि चालक राघवेंद्र आदिवासी द्वारा जब रॉयल्टी व परिवहन दस्तावेज़ नहीं प्रस्तुत किए जा सके तो थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर ने पुलिस बल के साथ रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा किया गया है।