धमतरी: निर्माण श्रमिक जल्द करा लें अपना ई-केवायसी, वरना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। धमतरी श्रम पदाधिकारी एन.के. साहू ने आ बताया कि योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक पहुंचाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधार आधारित ई-केवायसी से पहले रिकॉर्ड सत्यापन किया जा रहा है। यह कार्य 30 जून 2026 तक पूरा करना है।