परसिया: वार्ड दो में नलों से आया गंदा पानी, नागरिक हुए परेशान, नगर पालिका ने कहा- पाइपलाइन फूटने से आया मटमैला पानी
परासिया के वार्ड क्रमांक दो में दस दिनों के बाद नलों से पानी आया। पानी को देखकर लोग आग बबूला हो गए। पानी बेहद गंदा आ रहा था। गंदे पानी को लोगों ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में डाला। शनिवार 10 बजे नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे पुल के कारण पाईप लाईन फूट गई थी। इसमें मिट्टी भरने से समस्या हुई। अगली सप्लाई से पहले ठीक कर लेंगे।