तहसील चकरनगर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अनमैप मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई के तहत चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य का जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों के कक्षों में चल रही सुनवाई की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।