जबलपुर: जबलपुर साइबर सेल ने ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत 63 सिम कार्ड एक्टिव करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जबलपुर सायबर सेल ने ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत 63 सिम कार्ड एक्टिव करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंबेश झारिया नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी तरीके से 63 सिम कार्ड एक्टिवेट किए थे। आरोपी ने पैसों के लालच में आकर अपने फोटो का उपयोग कर विभिन्न आधार कार्डों में फर्जी चेहरे और नाम पते पर सिम कार्ड एक्टिवेट किए थे।