कलान: गांव खजुरी में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की स्मृति में कल भव्य कार्यक्रम, तैयारी पूरी
शाहजहांपुर जनपद के कला क्षेत्र के गांव खजूरी में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की स्मृति में कल शनिवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, आर्मी कमांडर (पश्चिमी कमान), 54 फीट ऊंचे नेशनल फ्लैग का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही (आर) और राजपूत रेजीमेंट अधिकारी मौजूद रहेंगे.