चाचौड़ा: अनुसूचित जाति आयोग सदस्य पहुंचे गुना, कलेक्ट्रेट में छात्रवृत्ति छात्रावास रोजगार स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक ली
एमपी राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार 3 जुलाई को गुना पहुंचे। कलेक्ट्रेट में अनुसूचित जाति वर्ग के हित में संचालित योजनाओ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। छात्रवृत्ति छात्रावास रोजगार स्वास्थ्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति उपलब्धियां की पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों ने प्रस्तुति में जानकारी दी।